मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल: पुलिस व वन विभाग ने असहाय महिला को दिया सुरक्षित सहारा

0
may 16.5.1

नारायणपुर: मानवता और संवेदनशील पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए थाना छोटेडोंगर पुलिस स्टाफ एवं वन विभाग की टीम ने एक मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं असहाय महिला की मदद कर समाज के सामने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।

समय पर सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया। टीम ने महिला को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई तथा मानवीय व्यवहार अपनाते हुए उसे भरोसा और सहारा दिया।

पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील पहल के चलते महिला को सुरक्षित देखभाल और आवश्यक काउंसलिंग हेतु सखी सेंटर भेजा गया, जहां उसके स्वास्थ्य और पुनर्वास की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।

नारायणपुर पुलिस ने बताया कि आमजन की सुरक्षा, सहायता और विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों