14 लाख रुपये का गांजा स्कॉर्पियो में छिपाकर ले जा रहे थे तस्कर, शहडोल पुलिस ने 36 लाख का माल किया जब्त

0

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जयसिंहनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 140 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजे के साथ परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया। जब्त किए गए गांजा और वाहन सहित कुल मशरूका की अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये आंकी गई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिलने पर विशेष कार्रवाई की गई। जांच के दौरान स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

शहडोल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों