आंदोलन के बीच बिगड़ी ग्रामीणों की तबीयत, कलेक्टर और एसपी खुद पहुंचे अस्पताल, जाना स्वास्थ्य का हाल
डोंगाकोहरौद। डोंगाकोहरौद में चल रहे आंदोलन के दौरान अस्वस्थ हुए स्थानीय ग्रामीणों से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने चिकित्सकों से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अस्पताल में अधिकारियों ने भर्ती ग्रामीणों का हालचाल जाना और उपचार की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें जल्द स्वस्थ किया जा सके।

प्रशासन के अनुसार उपचार के बाद दोनों ग्रामीणों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है और चिकित्सकीय निगरानी में उनका इलाज जारी है। अधिकारियों ने स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
प्रशासन ने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जरूरत पड़ने पर हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।
