2 कंटेनरों से ₹2.45 करोड़ की अवैध शराब जब्त, आलीराजपुर पुलिस ने तस्करों के मंसूबों पर फेरा पानी

0
739066638_1404654165055167_275913555083074180_n

आलीराजपुर। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आलीराजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह के निर्देशन में थाना जोबट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आयशर कंटेनरों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में करीब ₹2.45 करोड़ मूल्य का मशरूका जब्त किया गया है।

पुलिस ने दोनों कंटेनरों की तलाशी के दौरान 2,002 पेटी अवैध शराब, जो लगभग 17,409 बल्क लीटर है, बरामद की। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

जांच के दौरान पुलिस ने शराब के साथ घटना में प्रयुक्त दोनों कंटेनरों को भी जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार मामले में शराब की तस्करी के नेटवर्क और इसके अन्य संभावित कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

आलीराजपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों