‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में ग्वालियर पुलिस की पहल, SSP धर्मवीर सिंह ने थाना परिसर में लगाया पौधा

0

ग्वालियर। पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्वालियर पुलिस ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) ने थाना आरोन परिसर में पौधारोपण कर पुलिस अधिकारियों और आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को संतुलित और सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है।

पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधारोपण किया। इस दौरान सभी को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों से भी पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।

पुलिस और वन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

पौधारोपण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर, एसडीओपी घाटीगांव शैलेन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी आरोन रमाकांत उपाध्याय, थाना प्रभारी चीनोर शैलेन्द्र गुर्जर, थाना प्रभारी भंवरपुरा आलोक सिंह तोमर सहित वन विभाग के अधिकारी, ग्रामीणजन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से ग्वालियर पुलिस ने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों