सागर में गदेरी नदी का रौद्र रूप, तेज बहाव में फंसे 9 लोगों को पुलिस और SDRF ने 4 KM पैदल पहुंचकर बचाया

0

सागर। गदेरी नदी में अचानक बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के बीच फंसे 9 लोगों के लिए सागर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू की तैयारी शुरू की। घटनास्थल तक पहुंचने का रास्ता बेहद दुर्गम था। घने जंगल और कठिन रास्ते के बीच पुलिस जवान करीब 4 किलोमीटर तक पैदल चलकर मौके पर पहुंचे।

मौके पर नदी का बहाव काफी तेज था, जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ था। स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला और पूरी सावधानी के साथ नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस और एसडीआरएफ के बीच बेहतर तालमेल और टीम की तत्परता से सभी 9 लोगों को सकुशल सुरक्षित स्थान तक पहुंचा दिया गया। मुश्किल परिस्थितियों में किया गया यह रेस्क्यू ऑपरेशन पुलिस और एसडीआरएफ की मुस्तैदी और साहस का उदाहरण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *