नारी शक्ति सम्मान 2026: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांकेर पुलिस की DSP प्रतिभा लहरे सम्मानित

0

महिला सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए कांकेर पुलिस की डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरे को “नारी शक्ति सम्मान समारोह–2026” में सम्मानित किया गया। यह सम्मान महिला एवं बालिका सुरक्षा के लिए उनके नेतृत्व और निरंतर प्रयासों की सराहना के रूप में देखा जा रहा है।

रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में सुश्री प्रतिभा लहरे को यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की।

डीएसपी प्रतिभा लहरे के पर्यवेक्षण में कांकेर पुलिस की महिला रक्षा टीम और महिला सेल महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।

महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पुलिस टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी आपात स्थिति या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरे को मिला यह सम्मान महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में कांकेर पुलिस के निरंतर प्रयासों की भी महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।

कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित किसी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आपात स्थिति में डायल 112, बच्चों से संबंधित सहायता के लिए 1098 और महिला रक्षा टीम के नंबर 9479155925 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *