मानव तस्करी के खिलाफ SSB की बड़ी कार्रवाई, दो नेपाली नाबालिगों को कराया रेस्क्यू; दो आरोपी पकड़े

0

सुपौल। मानव तस्करी के खिलाफ SSB की 45वीं वाहिनी, बीरपुर ने नियमित चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए दो नेपाली नाबालिग लड़कों को रेस्क्यू किया। इस कार्रवाई में दो नेपाली व्यक्तियों को भी पकड़ा गया है।

हरियाणा और पंजाब ले जाने की थी तैयारी

पुलिस के अनुसार, दोनों नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर और पैसों का प्रलोभन देकर हरियाणा और पंजाब की फैक्ट्रियों में काम कराने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। नियमित जांच के दौरान SSB जवानों ने बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में ले जा रहे लोगों को रोका और दोनों नाबालिगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

स्थानीय पुलिस को सौंपे गए बच्चे और पकड़े गए व्यक्ति

कार्रवाई के बाद दोनों नाबालिगों और पकड़े गए दोनों नेपाली व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

SSB की इस कार्रवाई से मानव तस्करी के प्रयासों पर निगरानी और सीमा क्षेत्र में नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों