गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5.48 लाख के गांजे के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर तक पहुंची जांच

0
755870397_1469960095163981_3628906798120037103_n

गरियाबंद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में एक विधि से संघर्षरत बालक सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ₹5.48 लाख मूल्य का 10.961 किलोग्राम गांजा और परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त किया है।

थाना फिंगेश्वर पुलिस की इस कार्रवाई में केवल गांजा बरामद करने तक ही सीमित न रहकर पूरे नेटवर्क की कड़ी जोड़ते हुए एंड-टू-एंड जांच की गई। जांच के आधार पर गांजा खरीदने वाले दो तस्करों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया, जिससे अवैध कारोबार की पूरी श्रृंखला का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 10.961 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5 लाख 48 हजार आंकी गई है, बरामद किया गया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

गरियाबंद पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों