मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को बनाया आउट ऑफ टर्न DSP, ₹30 लाख प्रोत्साहन राशि का भी ऐलान

0
763847510_954117137693277_8073037621993627976_n

रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें आउट ऑफ टर्न डीएसपी (DSP) पद पर पदोन्नति प्रदान की। साथ ही राज्य सरकार की ओर से ₹30 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों के सपनों को नई उड़ान देना विकसित भारत की मजबूत पहचान है। ज्ञानेश्वरी यादव की उपलब्धि केवल राजनांदगांव या छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

राज्य सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटियों के सशक्तिकरण, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी सोच के तहत ज्ञानेश्वरी यादव को यह विशेष सम्मान प्रदान किया गया है।

सरकार का मानना है कि यह सम्मान केवल एक खिलाड़ी का सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी बेटियों के साहस, संघर्ष, समर्पण और अथक मेहनत का सम्मान है, जो अपने सपनों को देश की उपलब्धि में बदलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों