जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत SSB की बड़ी कार्रवाई, 325.5 किलो संदिग्ध गांजा जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार
अरुणाचल प्रदेश। मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत SSB की 61वीं बटालियन, भैरबकुंडा ने अरुणाचल प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में संदिग्ध गांजा बरामद किया है। संयुक्त टीम ने पश्चिम कामेंग जिले में करीब 325.5 किलोग्राम संदिग्ध गांजा जब्त किया और मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

SSB और अरुणाचल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत SSB की 61वीं बटालियन और अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने भारी मात्रा में संदिग्ध गांजा बरामद किया।
पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। बरामद मादक पदार्थ और गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बालिमू पुलिस के हवाले कर दिया गया।
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
इस कार्रवाई के जरिए सुरक्षा एजेंसियों ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त रुख का संदेश दिया है। SSB ने प्रभावी निगरानी और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय को सीमा सुरक्षा और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण बताया।
