छत्तीसगढ़ की पहली महिला IPS अंकिता शर्मा बनीं युवाओं की प्रेरणा

0
ankitasharmaips

PhotoCourtesy X@AnkitaIps

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहली महिला IPS अधिकारी अंकिता शर्मा अपनी कड़ी मेहनत और जज़्बे के दम पर आज प्रदेश ही नहीं, पूरे देश की युवाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं। उन्होंने UPSC परीक्षा में तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की और प्रदेश कैडर में नियुक्त हुईं।

अंकिता शर्मा रायपुर में सिटी एसपी (आज़ाद चौक) के पद पर रहते हुए कई अहम जिम्मेदारियाँ निभा चुकी हैं। नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में भी उन्होंने कई नक्सल विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया। हथियारबंद ऑपरेशनों के दौरान उनकी मौजूदगी ने पुलिस बल में नई ऊर्जा का संचार किया। साहसिक कार्यों के चलते उन्हें “लेडी लॉयन” भी कहा जाता है।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और राज्यपाल द्वारा अंकिता शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। वे केवल एक अधिकारी ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत भी हैं। उनका कहना है कि—
“डिसिप्लिन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।”

युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा था कि जीवन में असफलताओं से निराश होने की जगह उन्हें सीख मानकर आगे बढ़ना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों