बिलासपुर दौरे पर राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर सख्त, अधिकारियों को महिला सुरक्षा मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0
a1.16.1

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने बिलासपुर जिले के प्रवास के दौरान महिला सुरक्षा एवं शिकायत निवारण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को महिलाओं से संवेदनशील व्यवहार अपनाने और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट स्थित मंथन हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल (IAS) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) द्वारा जिले में महिला सुरक्षा, शिकायत निवारण तंत्र और कानून व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

बैठक में महिला अपराधों की रोकथाम, पीड़ित सहायता प्रणाली, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया तथा सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियानों पर विशेष चर्चा की गई। राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा हर शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों