धमतरी पुलिस की अनूठी पहल: एसपी सूरज सिंह परिहार ने पुलिस परिवार के बच्चों को दिया कैरियर मार्गदर्शन, कहा — आज के युवा ही देश का भविष्य
धमतरी पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष कैरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य हैं और सही दिशा, मेहनत एवं आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण एवं अनुशासन के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

धमतरी पुलिस की इस अनूठी पहल के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखना और उन्हें पूरा करना संभव है। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बनाए रखने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों को सही कैरियर दिशा प्रदान करना, उनका आत्मबल बढ़ाना तथा भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा। धमतरी पुलिस द्वारा ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई।
