गरियाबंद पुलिस की डिजिटल क्रांति! विवेचकों को मिले 72 स्मार्टफोन, अब अपराध जांच होगी और तेज व सटीक

0
743975641_1455731956586795_4870961522168441143_n

गरियाबंद। अपराधों की जांच को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए गरियाबंद पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले के 72 विवेचकों को आधुनिक स्मार्टफोन वितरित किए गए, जिससे डिजिटल साक्ष्यों के संग्रहण और आपराधिक मामलों की जांच को अधिक तेज, सटीक और पारदर्शी बनाया जा सकेगा।

स्मार्टफोन वितरण के साथ पुलिस अधिकारियों ने विवेचकों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं समीक्षा सत्र भी आयोजित किया। प्रशिक्षण के दौरान ई-साक्ष्य, ई-साइन एफआईआर, ई-साइन न्यायालयीन दस्तावेज, चार्जशीट के डिजिटल प्रमाणीकरण तथा समाधान ऐप के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि बदलते समय में अपराधों की प्रकृति भी लगातार बदल रही है। ऐसे में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर विवेचक घटनास्थल से डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रूप से एकत्र कर सकेंगे, जिससे मामलों की जांच अधिक प्रभावी होगी और न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करना भी आसान होगा।

गरियाबंद पुलिस का मानना है कि इस पहल से कागजी प्रक्रियाओं में लगने वाला समय कम होगा, जांच की गुणवत्ता बेहतर होगी और आम नागरिकों को पुलिस सेवाओं का लाभ अधिक पारदर्शी एवं त्वरित तरीके से मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों