कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता, CEIR और तकनीकी जांच से 100 गुम मोबाइल बरामद, ₹25 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

0
815268140_1123749856885955_9062062494295208160_n

कबीरधाम। तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर पुलिस थाना कबीरधाम ने CEIR पोर्टल और तकनीकी जांच की मदद से 100 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया। बरामद मोबाइल फोनों की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।

CEIR और IMEI ट्रैकिंग से मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर सेल की टीम ने मोबाइल फोन की तकनीकी जांच की। इस दौरान IMEI ट्रैकिंग और CEIR पोर्टल का प्रभावी इस्तेमाल कर गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया।

मोबाइल वापस मिलने के बाद नागरिकों ने पुलिस के प्रति आभार जताया। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर कई लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

क्या है CEIR पोर्टल?

Central Equipment Identity Register (CEIR) भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की प्रणाली है। इसके माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन के IMEI नंबर को ब्लॉक करने और उपलब्ध तकनीकी जानकारी के आधार पर उन्हें ट्रेस करने में मदद मिलती है।

कबीरधाम पुलिस की नागरिकों से अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें। अपने मोबाइल का 15 अंकों का IMEI नंबर सुरक्षित रखें, जिसे *#06# डायल करके देखा जा सकता है।

पुलिस ने गुम मोबाइल को CEIR पोर्टल के माध्यम से ब्लॉक कराने की भी अपील की है। मोबाइल वापस मिलने पर संबंधित पुलिस थाने को सूचना देकर उसे अनब्लॉक कराने की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों