रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का खुलासा, 6 घंटे में पुलिस ने किया सुरक्षित दस्तयाब; 4 आरोपी गिरफ्तार
रीवा। रीवा के समान थाना क्षेत्र से लापता हुई ढाई वर्षीय बच्ची की तलाश में पुलिस ने रातभर सघन अभियान चलाकर महज 6 घंटे में उसे सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पुलिस टीम ने CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिले सुरागों को जोड़ते हुए सीधी जिले के दूरस्थ क्षेत्र तक पहुंचकर बच्ची को बरामद किया।

CCTV और मुखबिर तंत्र से मिली अहम मदद
बच्ची के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। जांच के दौरान CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम आगे बढ़ती गई और सीधी जिले के दूरस्थ इलाके तक पहुंची।

बोरी में भरकर ले जाने का आरोप, 4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, बच्ची के अपहरण के मामले में उसे बोरी में भरकर ले जाने वाले चार आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित दस्तयाब कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रीवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्ची सकुशल अपने परिवार तक पहुंच सकी। बच्ची के परिजनों ने पुलिस की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया।
