सेवा संकल्प अभियान के तहत बालोद पुलिस का स्वच्छता अभियान, पुलिस नियंत्रण कक्ष और साइबर सेल परिसर में किया श्रमदान
बालोद। सेवा संकल्प अभियान के तहत बालोद पुलिस द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं साइबर सेल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया श्रमदान
पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन तथा SDOP बालोद विनय कुमार साहू के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर परिसर में मौजूद अनावश्यक सामग्री और कचरे को हटाया। इसके साथ ही कार्यस्थल को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने का संदेश दिया गया।

स्वच्छता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश
बालोद पुलिस के अनुसार, सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल को नियमित रूप से स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के साथ-साथ आम नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। पुलिस ने स्वच्छ वातावरण को स्वस्थ और अनुशासित समाज के लिए आवश्यक बताया।
